देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में बीते ​कुछ दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि आने वो दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आने का अनुमान है। गोवा शिक्षा विभाग ने रविवार को तटीय राज्य में भारी बारिश का हवाला देते हुए 15 जुलाई, सोमवार को कक्षा 12 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी।आईएमडी ने राज्य के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग केरल के मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड के लिए रेड अलर्ट और एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, कोझीकोड और वायनाड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण केरल के छह जिलों के स्कूल और कॉलेज 15 जुलाई को बंद रहेंगे।मौसम अपडेट में आईएमडी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में केरल, कर्नाटक और गोवा के कुछ हिस्सों में 20 सेमी से अधिक बारिश होगी। इस बीच, महाराष्ट्र के चार जिलों – सतारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में भारी बारिश के बीच रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button