उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को गोंडा-गोरखपुर रेलमार्ग पर मोतीगंज के पिकौरा गांव के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पांच बोगियों के पलटने की घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। रेलवे और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को रेलवे अस्पताल ले जाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
रेलवे की ईयर बुक के मुताबिक, सबसे ज्यादा ट्रेन हादसे पटरी से उतर जाने के कारण होते हैं। साल 2015-16 से 2021-22 के बीच 449 ट्रेन हादसों में से 322 हादसों की वजह डिरेलमेंट थी। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में भी ऐसा ही हादसा हुआ, जहां तीन डिब्बों के पलट जाने से यह दुर्घटना घटी। देश में इस साल तीन बड़े रेल हादसे हुए हैं, जिनमें 300 से ज्यादा यात्रियों ने अपनी जान गंवाई है



