बांग्लादेश में फँसे भारतीय छात्रों की सकुशल वतन वापसी

भारत बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के अलग अलग अंतरराष्ट्रीय चैक पोस्ट के ज़रिये वतन वापसी कर रहे भारतीय छात्रों की मदद में सीमा सुरक्षा बल के जवान जुट गए हैं। शनिवार शाम छह बजे तक भारत और नेपाल के क़रीब 100 से ज़्यादा छात्र भारत लौटे। बांग्लादेश में दंगों के चलते वहाँ पर से छात्रों की सकुशल वापसी के दौरान BSF के जवान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने अलग अलग कैंप लगाए हैं। जहाँ पर वापस लौट रहे छात्रों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था की गई है। साथ ही वापस लौट रहे छात्रों को उनकी मंज़िल तक पहुँचाने के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था भी सीमा सुरक्षा बल भी मुहैया करा रहा है। वैध दस्तावेज़ के निरीक्षण के बाद इन छात्रों को सकुशल कैंपों में ले जाया जा रहा है। BSF के अफ़सरों के मुताबिक़ अभी बड़ी संख्या में और छात्र अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सीमा के ज़रिए भारत में सकुशल ले आए जाएंगे।
सीमा सुरक्षा बल के पुलिस महानिरीक्षक पीयूष पुरुषोत्तमदास के मुताबिक़ बांग्लादेश में बढ़ रहे बवाल और दंगों के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट रखा गया है। सीमा सुरक्षा बल के अलग अलग बटालियन और टुकड़ियाँ किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार बतायी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button