नेशनल हाइवे के किनारे 5,833 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाएगी मोदी सरकार

अब भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़कर 5,293 हो गई है। इसके साथ ही अब सरकार ने अब 7,432 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने जा रही है। इसमें से 5,833 ईवी चार्जिंग स्टेशन हाइवे के किनारे लगाए जाएंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि ईएमपीएस स्कीम के कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल्स में वृद्धि चालू वित्त वर्ष में जारी रहेगी।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया है कि 7,432 चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए तीनों सरकारी तेल वितरण कंपनियों को 800 करोड़ रुपये की पूंजीगत सहायता दी जाएगी। इस समय 5,293 ईवी चार्जिंग स्टेशन में से 4,729 पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत सेटअप किए गए हैं, जिसमें करीब 178 करोड़ रुपए का खर्च आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button