IMD ने 29 जुलाई तक जारी किया डबल अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय होने से भारी बारिश हो रही है। कहीं भूस्खलन ने रास्ते रोक दिए तो कहीं रेल, सडक़ और हवाई सेवा ठप हो गई। राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में खूब बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले 4 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 से 26 जुलाई, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26-27 जुलाई, पश्चिम राजस्थान में 25, 26 और 29 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन मध्यम बारिश का अनुमान है।भारी बारिश ने मुंबई को जैसे ब्रेक लगा दिए हैं। भारी बारिश के चलते रेल, बस और हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। जुलाई में अब तक यहां 1500 मिमी बारिश हो चुकी है। दूसरी ओर पुणे में भी रातभर हुई बारिश के बाद हालात बदतर हो गए। स्कूल बंद रहे और लोगों की मदद के लिए नावों को तैनात किया गया है। शहर में चार लोगों की करंट से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें कई इलाकों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।गुजरात में पिछले 4 दिन से तेज बारिश के चलते वडोदरा, भरूच, सूरत और आणंद समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। गुजरात में बारिश से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button