मानसून सत्र :कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई

संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार (26 जुलाई) को पांचवा दिन है। आद लगातार तीसरे दिन दोनों सदनों में बजट पर बहस हो रही है। बहस से पहले दोनों सदनों में कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों की बलिदान को याद किया गया। सांसदों ने 2 मिनट का मौन रखा।

मौन से पहले स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हमारा देश भारतीय सेना के अद्भुत पराक्रम को याद कर रहा है। हमारा सैनिकों ने साहस और असाधारण वीरता का परिचय दिया था। इस अवसर पर सभा वीर सैनिकों को नमन करती है।

सत्र शुरू होने से पहले लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने स्थगन प्रस्ताव की मांग की। उन्होंने कहा है कि सीमा पर स्थिति और चीन के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा होनी चाहिए। वहीं, गौरव गोगई ने भी स्थगन प्रस्ताव की मांग करते हुए कहा है कि देश की जनगणना अभी तक नहीं हुई है। इस पर चर्चा होनी चाहिए। हालांकि, दोनों नेताओं के प्रस्ताव खारिज हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button