प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मीटिंग में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर फोकस रहेगा। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री अपने राज्यों के बारे में बातचीत करेंगे।
बैठक में शामिल होने के लिए बंगाल CM ममता बनर्जी, असम CM हिमंता बिस्वा शर्मा, राजस्थान CM भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश CM मोहन यादव, आंध्र प्रदेश CM चंद्रबाबू नायडू और गोवा CM प्रमोद सावंत राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में पहुंच गए हैं।
हालांकि, 7 राज्यों के मुख्य मंत्रियों ने बैठक में आने से इनकार कर दिया है। इनमें तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, केरल और झारखंड शामिल हैं।



