माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के न्यायमूर्ति श्री विशाल धगट के करकमलों से से जिला न्यायालय छिंदवाड़ा में ई-सेवा केन्द्र का हुआ लोकार्पण

जिला न्यायालय छिंदवाड़ा में ई-सेवाओं की सुलभ उपलब्धता के उद्देश्य से निर्मित ई-सेवा केन्द्र का लोकार्पण मध्यप्रदेश माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के न्यायमूर्ति श्री विशाल धगट के करकमलों से आज किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा 05 जून 2024 से 15 अगस्त 2024 तक पंच-ज अभियान अंतर्गत चलाये जा रहे 72 दिवसीय वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत ए.डी.आर. भवन छिंदवाड़ा के सामने पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश छिंदवाड़ा श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी श्री मोहित दीवान, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय छिंदवाड़ा श्री सुशील कुमार, जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री प्रेमपालसिंह ठाकुर, जिला न्यायाधीशगण श्रीमती तृप्ति पाण्डेय, श्री संकर्षण प्रसाद पाण्डेय, श्री अभिषेक नागराज, श्री राकेश कुमार सोनी, श्री संदीप कुमार पाटिल, श्री शरद कुमार गुप्त, श्री विवेक कुमार सिंह, श्री दीपराज कवड़े, श्री महेन्द्र मंगोदिया, श्री अमोद आर्य, सुश्री समीक्षा सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट छिंदवाड़ा श्री शिवमोहर सिंह, श्रीमती नेहा मौर्य सोलंकी, श्रीमती प्रेरणा जैन, श्री मेहताब सिंह बघेल, श्री राहुल जैन, श्री महेन्द्र सैनी, श्री तनवीर खान, श्री धर्मेन्द्र खंडाईत, श्री रामप्रसाद सिंह, श्री विष्णुप्रसाद सोलंकी, श्री जगमोहन सिंह, श्री सचिन जैन, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड श्री गोपाल जाटव, श्रीमती सुरभि कटकवार, श्री आकाश अहिरवार, सुश्री निधि लारिया, श्री राहुल सोनी, श्री भूपेन्द्र आर्य, श्री संजीत चौरसिया, सुश्री शिमोना सिंह कुल्हारा, सुश्री संघशिखा बंशकार, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड सुश्री अवनि व्यास, सुश्री अक्षिता शुक्ला, न्यायाधीश कनिष्ठ खंड सुश्री संयोगिता खत्री एवं सुश्री प्रीति राठौर, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ छिंदवाड़ा श्री सतेन्द्र वर्मा, श्री जय कुमार राय, श्री शक्ति पांड्या, श्री भजनलाल चोपड़े, श्री राजेन्द्र  सिंह बैस, श्री संजय मिश्रा, श्री सत्यप्रकाश शुक्ला, श्री प्रणय नामदेव, श्री प्रतीक भारद्वाज, श्री विवेक उपाध्याय, श्री रत्नेश श्रीवास्तव, श्री शैलेष तिवारी एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button