सोना ₹596 बढ़कर ₹69,905 पर पहुंचा

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 1 अगस्त को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 596 रुपए बढ़कर 69,905 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी 568 रुपए चढ़कर 83,542 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इससे पहले चांदी 82,974 रुपए किलो प्रति पर थी।



