जम्मू-कश्मीर में बादल फटा : श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे बंद

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन इलाके में शनिवार (3 अगस्त) रात में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इसमें कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। घरों को भी नुकसान पहुंचा है। श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे बंद हो गया है। इससे कश्मीर घाटी लद्दाख से कट गई है।

पदवबल के पास श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमुरी रोड और अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल बेस कैंप का रास्ता भी बंद हो गया है। कवचरवान, चेरवा और पडबल गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। अभी किसी जनहानि की खबर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button