संसद में जमकर बरसे शिवराज

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान नए रोल में आते ही फुलफॉर्म में हैं। सोमवार को उन्होंने किसानों के मुद्दे पर संसद में कांग्रेस को जमकर घेरा। दरअसल, कांग्रेस ने कल संसद में वॉकआउट कर दिया। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए कहा कि हिम्मत है तो सुनकर जाओ। आगे कहा कि मुझे छेड़ोगे तो फिर छोडूंगा नहीं पहले ही मैंने कहा था।शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के दिल में कभी किसान नहीं रहे। लाल किले की प्राचीर से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व पीएम राजीव गांधी ने किसान कल्याण और कृषि विकास पर ज्यादा चर्चाएं नहीं की ज्यादातर साल तो नाम भी नहीं लिए गए। इसके शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस के हाथ किसानों के खून से सने हैं। जब कांग्रेस की सरकार थी तब हरियाणा, मध्यप्रदेश, बिहार, मेरठ में किसानों पर गोलियां बरसाई गई। राहुल गांधी तो रीयल दिखाने के लिए कैमरापर्सन के साथ खेत में रील बनाते हैं।



