19 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में समेज-बागी पुल के पास बुधवार रात बादल फटने से 45 लोग बह गए। NDRF ने बताया कि गुरुवार सुबह तक 13 शव बरामद हुए हैं। एक व्यक्ति अभी लापता है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार (8 अगस्त) को 19 राज्यों में भारी बारिश की बात कही है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड में यलो अलर्ट है।



