मोदी कैबिनेट ने 8 नए रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार  को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 योजना को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत 3,60,000 करोड़ रुपए की लागत से तीन करोड़ घर बनेंगे।

8 रेलवे प्रोजेक्ट्स पर करीब 24,657 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 2030-2031 तक इसके पूरे होने की उम्मीद है। नए प्रोजेक्ट 7 राज्यों में 14 जिलों को कवर करेंगे। इसमें ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

इन परियोजनाओं के साथ 64 नए स्टेशनों का निर्माण होगा। इससे 6 आकांक्षी जिलों (पूर्वी सिंहभूम, भदाद्रीकोठागुडेम, मल्कानगिरी, कालाहांडी, नबरंगपुर, रायगढ़ा), 510 गांवों और लगभग 40 लाख आबादी को कनेक्टिविटी मिलेगी।

यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट अजंता केव्स भारतीय रेलवे नेटवर्क से जुड़ जाएगी। इससे बड़ी संख्या में पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, नए प्रोजेक्ट से लॉजिस्टिक कॉस्ट कम होगी और ऑयल इंपोर्ट (32.20 करोड़ लीटर) भी कम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button