मौसम विभाग ने आगामी सात दिनों में 10 से ज्यादा राज्यों में सामान्य से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आगामी सात दिनों में 10 से ज्यादा राज्यों में सामान्य से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार मानसून ट्रफलाइन औसत समुद्री ऊंचाई के सामान्य स्तर पर बनी हुई है और अगले 4 से 5 दिनों के दौरान इसके इसी तरह बने रहने का अनुमान है। यह ट्रफ लाइन राजस्थान के बीकानेर, हरियाणा के रोहतक के साथ फतेहगढ़, चुर्क, पुरुलिया, कोंटाई से गुजर रही है। अनुमान है कि 11 से 16 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की/मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 10 से 14 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। 11 अगस्त और 14-16 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 11 अगस्त को पंजाब तथा 11 और 14 अगस्त को हरियाणा-चंडीगढ़ में भारी बारिश होने का अनुमान है। 11 अगस्त को उत्तराखंड में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी मध्यप्रदेश, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 11 अगस्त को हल्की और मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान।



