IMD ने सोमवार को राजस्थान, MP और छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

देशभर में मानसून मेहरबान है। सावन के महीने में हर ओर बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से केरल और राजस्थान से असम तक अधिकतर राज्यों में बारिश का दौर जारी है। विभाग ने सोमवार को भी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में बाढ़ जैसे हालत हैं। वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सीढिय़ों तक पानी पहुंच गया। इसके कारण धाम के गंगा द्वार समेत तीन दरवाजों से प्रवेश बंद कर दिया गया। बिहार में गंगा नदी उफान पर है। गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।



