कोलकाता में डॉक्टर से रेप-हत्या का मामला: मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर से रेप व हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। वहीं देशभर के जूनियर व रेजिडेंट डॉक्टर काम बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने भी घटना के विरोध में मंगलवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर मृत डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। वहीं बुधवार को उन्होंने काम बंद कर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने तथा उनकी सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग की है।प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने रेप व हत्या के आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। वहीं भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो तथा डॉक्टरों की सुरक्षा की को लेकर कानून बनाने की मांग की है।



