कई राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

देशभर में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। राजस्थान से छत्तीसगढ़ तक तेज बारिश से हाहाकर मचा हुआ है। कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालात पैदा हो गए है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग  ने राजस्थान से लेकर छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, और उत्तराखंड सहित कई अन्य राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है। IMD ने संबंधित राज्यों में संभावित बाढ़, जलभराव, और अन्य मौसम संबंधी खतरों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button