देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आजदेश में मानसून सीजन का आधे से ज्यादा समय बीत चुका है। अभी तक देश में सामान्य बारिश हुई है। एक जून से लेकर 19 अगस्त तक देश में आमतौर पर 603.9 मिमी बारिश होती है। इस बार 627.0 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 4% ज्यादा है।तमिलनाडु में सामान्य से 84% ज्यादा बारिश हुई है। राजस्थान में 40% ज्यादा बारिश हुई। गोवा, सिक्किम, आंध्र, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। 15 राज्यों में सामान्य बारिश हुई है और पंजाब-बिहार सहित 5 में सामान्य से कम बारिश हुई है। 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, छत्तीसगढ़ और UP में अगले कुछ दिन सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना है।



