मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया

भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को जयपुर, दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश के साथ दिन में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। राष्ट्रीय राजधानी में 2-3 दिनों तक गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।



