देश को आज मिलेंगी 3 नई वंदे भारत ट्रेन

देश में इस समय 100 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जो 280 से अधिक जिलों को आपस में जोड़ती हैं। मोदी सरकार वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में इजाफा कर रही है। देश को आज यानी शनिवार, 31 अगस्त को 3 नई वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। नई वंदे भारत ट्रेन मेरठ से लखनऊ, चेन्नई से नागरकोइल और मदुरै से बेंगलुरु के बीच चलेंगी। बता दें कि वंदे भारत की शुरुआत पहली बार 15 फरवरी, 2019 को मेक इन इंडिया  के तहत की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button