रेलवे का ऐलान, ग्वालियर- कैलारस के बीच चलेगी मेमू ट्रेन

कोरोना काल से इंतजार के बाद ग्वालियर से कैलारस के बीच ट्रेन चलेगी। अभी ट्रेन जौरा तक चल रही है। इसके लिए सोमवार को रेलवे ने टाइम टेबल जारी कर दिया हे। ट्रेन इसी महीने चलेगी। रूट का निरीक्षण लगभग दो महीने पहले सीआरएस कर चुके हैं। अभी ग्वालियर से जौरा के बीच तीन मेमू ट्रेनों का संचालन हो रहा है।


