राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 82 शिक्षकों को करेंगी सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विज्ञान भवन में 82 चयनित शिक्षकों को ‘शिक्षक पुरस्कार 2024’ से सम्मानित करेंगी। इसके के लिए उच्च शैक्षिक संस्थानों और पॉलिटेक्निक के 16 शिक्षकों का भी चयन किया है। यह पहली बार है जब उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया जा रहा है। अब तक यह पुरस्कार केवल स्कूल शिक्षकों तक ही सीमित था। अब उच्च शैक्षिक संस्थानों (एचईआई) और पॉलिटेक्निक के लिए भी पुरस्कारों की दो श्रेणियां स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।