IMD ने तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और राजस्थान के लिए जारी किया Orange Alert

मॉनसून की तूफानी बारिश देश में कई राज्यों में तांडव मचाए हुए है। मूसलाधार बारिश के कारण आंध्रप्रदेश और तेलंगाना की स्थिति बहुत ही खराब है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार और हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के आसार हैं। इससे एक दिन पहले भी दिल्ली में झमाझम बारिश हुई है।



