सेंसेक्स 1017 अंक की गिरावट , निफ्टी भी 292 अंक गिरा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज, यानी 6 सितंबर को सेंसेक्स 1017 अंक की गिरावट के साथ 81,183 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 292 अंक की गिरावट रही, ये 24,852 के स्तर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में गिरावट और 8 में तेजी रही। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। सरकारी बैंकों का इंडेक्स सबसे ज्यादा 3.57 टूटा।