मानसून ट्रेकर

मौसम विभाग ने 9 सितंबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।पश्चिम बंगाल में मौसम विभाग ने 8 से 10 सितंबर तक मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी जारी की है।तेलंगाना में भारी बारिश के चलते 29 जिलों में बाढ़ आ गई है। राजस्थान में इस मानसून सीजन में 1 जून से 7 सितंबर तक कुल 626.7mm बरसात हुई, जो सामान्य बारिश (398.5mm) से 57 फीसदी ज्यादा है।जम्मू कश्मीर में एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस सर्कुलेशन शनिवार को कमजोर पड़ गया। जिसके बाद अब पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलेगा।