प्रभारी मंत्री श्री टेटवाल ने नागदा में 1230.05 लाख रुपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया

कौशल विकास और रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)तथा उज्जैन के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने गुरुवार को नागदा में 1230.05 लाख रुपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया।इसमें एसडीआरएफ योजना के अंतर्गत 498.29 लाख रुपए की लागत से कन्या महाविद्यालय से जूना नागदा तक प्रथम चरण में नाला निर्माण, 489.98 लाख रुपए की लागत से मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (चतुर्थ चरण) के अंतर्गत नाला निर्माण कार्य, जिनमें वार्ड क्रमांक 11 में एप्रोच रोड से जवाहर मार्ग तक, वार्ड क्रमांक 22 में प्रकाश नगर गली नंबर 5 से श्रीराम कॉलोनी छात्रावास तक, वार्ड क्रमांक 25 में अमलावदिया रोड चौथ माता मंदिर से अभिलाषा परिसर तक, वार्ड क्रमांक 28 और 29 में, वार्ड क्रमांक 35 में केमिकल रोड से खाटू श्याम मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय तक नाला निर्माण कार्य शामिल हैं और 241.78 लख रुपए की लागत से कायाकल्प 2.0 योजना के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण कार्य जिनमें वार्ड क्रमांक 21 में महिदपुर रोड से नाग मंदिर तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक 24 में इंगोरिया रोड पर सर्विस रोड तक निर्माण और वार्ड क्रमांक 35 में वर्धमान नगर में सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button