मानसून ट्रेकर

अगले 48 घंटे में उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बाढ़ की आशंका है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों में एक नया निम्न दवाव का क्षेत्र बना है। इसके कारण बिहार के विभिन्न जिलों में येलो और झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शानिवार को 14 राज्यों में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश के साथ तूफान की आशंका जताई है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ आने को चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य भारत में बने दबाव क्षेत्र के कारण दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अत्याधिक बारिश के आसार हैं।