जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान आज

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में आज 24 सीटों पर मतदान हो रहा है। रामबन जिले के 365 मतदान केंद्रों पर वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। सभी प्रमुख राजनीतिक दल इस चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। चुनाव प्रक्रिया के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा सके। जम्मू-कश्मीर में यह चुनाव विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यह केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार हो रहे विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों ने जोर-शोर से अपने मुद्दों को उठाया है, जिसमें स्थानीय विकास, सुरक्षा और रोजगार जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल हैं।



