मानसून ट्रेकर

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अपनी वापसी में ताडंव मचा रहा है। बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 13 राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं यूपी के 34 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आपको बता दें कि मॉनसून जाते-जाते कई राज्यों में घनघोर बारिश कर रहा है। इस कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक कई जगहों पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, कुल्लू, मंडी में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।



