कोलकाता समिट में मिली बड़ी सफलता, लगभग 20 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव मिले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विकास के कारवां में सरकार को उद्योगपतियों के साथ बराबरी से चलना होगा। हम उद्योगपतियों के साथ सकारात्मक और सहयोगी दृष्टिकोण से कार्य के इच्छुक हैं। मध्यप्रदेश उद्योगपतियों का पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि युक्ति, बुद्धि, क्षमता, योग्यता में भारतीय विश्व में अग्रणी हैं, लेकिन उपलब्धियां अर्जित करने के लिए शासन की सकारात्मक सोच और अनुकूलता आवश्यक है। शासन के सभी अंगों में समन्वय, और सहयोगी वातावारण से ही परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। मध्यप्रदेश में सभी औद्योगिक सेक्टर के लिए पर्याप्त संभावनाएं विद्यमान हैं। प्रदेश, कोयम्बटूर हो या कोलकाता, सभी क्षेत्रों के लोगों की उद्यमशीलता और सृजनशीलता को प्रदेश आमंत्रित करता है। राज्य सरकार हर संभव सहयोग और सहायता देने को तत्पर है। रेडीमेड गारमेंट, माइनिंग, ऊर्जा हो या पर्यटन का सेक्टर, सभी क्षेत्रों के मध्यम एवं भारी उद्योग प्रदेश में आमंत्रित हैं, राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियां पर्याप्त लचीली और समावेशी हैं। राज्य सरकार खुले दिल से उद्योगों का स्वागत करने के लिए आतुर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर कोलकाता में आयोजित रोड-शो और उद्योगपतियों व औद्योगिक संगठनों से चर्चा के सत्र को संबोधित कर रहे थे।

विभिन्न क्षेत्रों से 19 हजार 270 करोड़ रूपये के निवेश हुए प्राप्त

कोलकाता समिट में खाद्य प्र-संस्करण, रसायन, सीमेंट, स्टील, प्लास्टिक और नवकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों से 19 हजार 270 करोड़ रुपये के निवेश प्राप्त हुए, जिससे 9,450 रोज़गार के अवसर सृजित होंगे।

 

क्र.

कंपनी

प्रतिनिधि

सेक्टर

निवेश राशि (करोड़ में)

अनुमानित

रोज़गार

1

हिमाद्री केमिकल्स

श्री अनुराग चौधरी

रसायन

5425

2000

2

श्याम मेटलिक्स एंड एनर्जी

डॉ. डी.के. गौर

इस्पात

5040

2000

3

बिरला कॉर्पोरेशन

श्री संदीप घोष

सीमेंट

3000

1000

4

जुपिटर सोलर

श्री आकाश गरोडिया

सौर विनिर्माण

2500

1000

5

आधुनिक ग्रुप

श्री महेश कुमार अग्रवाल

इस्पात

1500

800

6

वैक्सपोल होटल और रिसॉर्ट्स

सुश्री आकांक्षा गर्ग

पर्यटन-व्यवसाय

50

50

7

डीडीईवी प्लास्टिक

श्री नरिंदर सुराना

प्लास्टिक

100

200

8

वैक्सपोल इंडस्ट्रीज

श्री श्रेय गर्ग

ऑटो अवयव

100

100

9

कैबकॉन इंडिया

श्री एम.एम. फोमरा

अभियांत्रिकी

50

100

10

ईस्टर्न इक्विपमेंट एंटरप्राइज

श्री कुणाल शाह

अभियांत्रिकी

30

100

11

सुभम समूह

श्री शुभम अग्रवाल

खाद्य प्र-संस्करण

25

50

12

सर्वो प्लास्टिक्स

श्री संदीप जालान

प्लास्टिक

250

400

13

एसएमपीएल इंफ़्रा

श्री सुभाष सेठी

इंफ्रास्ट्रक्चर

500

500

14

पायल डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड

श्री पवन कुमार गुप्ता

फ़ूड प्रोसेसिंग एवं अगरबत्ती मेकिंग

100

500

15

सफ़ेद डिटर्जेंट

श्री सौरभ जैन

केमिकल

100

250

16

ज्यूपिटर वैगन्स लिमिटेड

श्री विवेक लोहिया

रेलवे कोच

500

400

कुल योग

19270

9450

 

शुभारंभ सत्र में मध्यप्रदेश में औद्योगिक विस्तार और निवेश लिए उपलब्ध अधोसंरचना, सुविधाओं व अन्य संभावनाओं पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। उद्योगपतियों और सरकार के बीच सीधे संवाद के इस महत्वपूर्ण मंच पर मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने और व्यापारिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से देश-विदेश से आए लगभग 700 डेलिगेट्स और कई देशों के कांसुलेट एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button