मानसून ट्रेकर

उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में 500 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गंगा, यमुना, घाघरा, शारदा, और सरयू जैसी नदियां भी उफान पर हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश समेत 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।हिमाचल में मानसून सीजन में 177 मौतें हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 29 सड़कें बंद रहीं। इसमें सबसे ज्यादा 10 सड़कें कांगड़ा की रहीं। राज्य में 1 जून से 20 सितंबर के बीच 573.4 mm बारिश हुई है। सामान्य तौर पर 705.5 mm बारिश होती है।
- मौसम विभाग ने 22 सितंबर को ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और राजस्थान में भारी बारिश की संभावना जताई है।
- अरुणाचल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में उमस का स्थिति भी बनी रहेगी।
- हिमाचल प्रदेश में 25-26 सितंबर को राज्य में कई स्थानों पर आंधी-बिजली गिरने का अलर्ट है।



