AMUL ने बयान जारी करके कहा है कि हमने तिरुपति मंदिर को कभी नहीं की घी की आपूर्ति

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला जिले के तिरुमाला मंदिर में दिए जाने वाले प्रसाद में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल को लेकर विवाद के बीच डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी अमूल ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया। कंपनी ने बयान में कहा कि उसने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को कभी घी की आपूर्ति नहीं की है। Amul ने X पर एक बयान पोस्ट किया जिसमें कहा गया कि अमूल ने कभी भी आपूर्ति कभी भी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को नहीं की है। बयान में कहा गया है, “यह कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के संदर्भ में है जिसमें उल्लेख किया गया है कि अमूल घी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को आपूर्ति की जा रही थी। हम सूचित करना चाहते हैं कि हमने कभी भी TTD को अमूल घी की आपूर्ति नहीं की है।”



