मानसून अपडेट

मानसून अगले 48 घंटे में प्रदेश से विदा होगा। इसके साथ ही 10 अक्टूबर तक गुलाबी ठंड दस्तक देगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ग्वालियर-चंबल व उज्जैन के उत्तरी भाग से विदाई का सिलसिला शुरू होकर सप्ताह के अंत तक चलेगा। तेज धूप से दिन गर्मी का अहसास भी होगा। फिर 10 से हवा में ठंडक का अहसास होने लगेगा।सीहोर, बैतूल, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वातावरण में नमी भी है। इस वजह से अभी आंशिक बादल बने रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ेंगी।


