SEBI ने F&O को लेकर नया सर्कुलर जारी किया

रिटेल निवेशकों को लॉस से बचाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शन को लेकर मंगलवार को एक नया सर्कुलर जारी किया। सर्कुलर के मुताबिक, इंडेक्स डेरिवेटिव्स के लिए कॉन्ट्रैक्ट का साइज 5-10 लाख रुपए से बढ़ाकर 15 लाख रुपए किया जाएगा।
वहीं वीकली इंडेक्स एक्सपायरी को प्रति एक्सचेंज एक तक सीमित किया जाएगा। सेबी कॉन्ट्रैक्ट साइज और वीकली एक्सपायरी समेत टोटल छह नए नियम लागू करेगा। F&O की हाई रिस्क वाली दुनिया को रेगुलेट करने के लिए सेबी ने नया फ्रेमवर्क यानी नए नियम बनाए हैं।
F&O को लेकर नए नियम 20 नवंबर से कई फेज में लागू किए जाएंगे। यह नियम इक्विटी इंडेक्स डेरिवेटिव फ्रेमवर्क को मजबूत करने के लिए एक एक्सपर्ट वर्किंग ग्रुप की सिफारिशों पर बेस्ड हैं।



