मानसून ट्रेकर

मौसम विभाग ने गुरुवार को देश के नॉर्थईस्ट राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई है। इनके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु और केरल में भी बारिश हो सकती है।देश में मानसून सीजन खत्म होने को है। राज्यों से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़कर किसी राज्य में बारिश का अलर्ट नहीं है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर खत्म हो गया है।बिहार और पश्चिम बंगाल में बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन के लिए IMCT जल्द इन राज्यों में भेजी जाएंगी। टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद आपदा प्रभावित राज्यों को NDRF से अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।



