एमपी को मिली एक और वंदेभारत

मध्यप्रदेश को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस मिल गई है। यह प्रीमियम ट्रेन दो राज्यों को जोड़ेगी। 8 कोच की वंदे भारत 4.0 एमपी की राजधानी भोपाल से यूपी की राजधानी लखनऊ के बीच दौड़ेगी। भोपाल के रेल अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत 4.0 प्रीमियम ट्रेन की मंजूरी मिल चुकी है। यह एडवांस सुविधाओं वाली वंदे भारत होगी।भोपाल लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस भोपाल रेल मंडल की ट्रेन होगी। अगले माह यानि नवंबर के मध्य तक इसका रैक मिल जाएगा



