दिल्ली में AAP अकेले चुनाव लड़ेगी

आम आदमी पार्टी  ने दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बुधवार को कहा, ‘हम ओवर कॉन्फिडेंट कांग्रेस और अहंकारी भाजपा से अकेले लड़ने में सक्षम हैं।’

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस के पास कोई सीट नहीं है, फिर भी AAP ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को तीन सीटें दीं। इसके बावजूद कांग्रेस को हरियाणा में सहयोगियों को साथ लेना जरूरी नहीं लगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस ने I.N.D.I.A की पार्टियों को गंभीरता से नहीं लिया और गठबंधन नहीं किया। आखिर में कांग्रेस को अपने ओवर कॉन्फिडेंस के कारण हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button