रतन नवल टाटा का ‘राजकीय सम्मान’ के साथ हुआ अंतिम संस्कार

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट  में एडमिट थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

टाटा का पार्थिव शरीर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स  में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। यहां से उनकी अंतिम यात्रा वर्ली श्मशान घाट पहुंची। यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मुकेश अंबानी और कुमार मंगलम बिड़ला समेत राजनीति, खेल और बिजनेस से जुड़ी कई हस्तियों ने टाटा को श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन ने लिखा कि एक युग का अंत हो गया।

महाराष्ट्र कैबिनेट ने गुरुवार को रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की। इसका प्रस्ताव पास करके कैबिनेट ने केंद्र सरकार को भेजा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट ने कहा कि देश ने एक महान सामाजिक कार्यकर्ता, दूरदर्शी और देशभक्त नेता खो दिया है।गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत तमाम नेताओं ने अंतिम संस्कार के पहले रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button