नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा वायुसेना का C-295 विमान

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर IAF C-295 की पहली लैंडिंग हुई। भारतीय वायुसेना का विमान रनवे पर ट्रायल रन के लिए एयरपोर्ट पर उतरा। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



