तमिलनाडु में चेन्नई के पास मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकराई

तमिलनाडु में चेन्नई के पास मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई। 11 अक्टूबर रात 8:30 बजे हुए हादसे में 12 डिब्बे पटरी से उतर गए, एक कोच और पर्सनल वैन में आग लग गई। हादसे में 19 लोग घायल हैं। ट्रेन में 1360 पैसेंजर्स सवार थे।
साउथ रेलवे के मुताबिक, हादसा चेन्नई से 41 किलोमीटर दूर कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुआ। इस दौरान बागमती एक्सप्रेस की स्पीड 75 किमी/घंटा थी।



