तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की आपात लैंडिंग कराई गई

तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस एयर इंडिया एक्सप्रेस  के विमान में तकनीकी खराबी के कारण विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने डीजीसीए को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। विमान में 141 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के करीब दो घंटे 45 मिनट बाद विमान ने वापस त्रिची हवाई अड्डे पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की।

DGCA ने दिए जांच के आदेश

मंत्रालय ने कहा, “शाम 6.05 बजे पूर्ण आपात स्थिति की घोषणा के बाद हवाई अड्डे और इमरजेंसी टीमों ने सहजता से और प्रभावी तरीके से काम किया। हम विमान की लैंडिंग की तैयारी में उनके त्वरित संयोजन की तारीफ करते हैं। रात 8.15 बजे विमान ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की।” बयान में कहा गया है, “नागर विमानन महानिदेशालय  को विमान की गहन जांच का निर्देश दिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हाइड्रॉलिक की समस्या क्यों हुई।” इस दौरान, विमान में सवार यात्रियों के साथ ही हवाई अड्डे पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की सांसें भी थमी रहीं। सभी विमान की सुरक्षित लैंडिंग की प्रार्थना करते रहे। हवाई अड्डे पर सभी विमानों की आवाजाही रोककर आपात लैंडिंग की पूरी तैयारी की गई थी। दमकल की 18 गाड़ियों के साथ 20 एंबुलेंस को भी तैयार रखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button