दिल्ली-गुजरात पुलिस ने बरामद की 518Kg कोकीन

दिल्ली और गुजरात पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ चल रही मुहिम में रविवार को बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए 5,000 करोड़ रुपये कीमत की 518 किलोग्राम कोकीन बरामद की। यह बरामदगी गुजरात के अंकलेश्वर में अवकार ड्रग्स लिमिटेड कम्पनी पर छापे के दौरान हुई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एजेंसियों और पुलिस को मिशन मोड में एक्शन लेने का निर्देश दे रखा है। इसी कड़ी में बीते एक अक्टूबर को दिल्ली के स्पेशल सेल ने महिपालपुर में तुषार गोयल नाम व्यक्ति के गोदाम पर छापेमारी करके 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की खेप को जब्त किया था। जिसके बाद पुलिस ड्रग माफिया के जड़ तक पहुंचने की तैयारी की। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट पर बीते 10 अक्टूबर को दिल्ली के रमेश नगर की एक दुकान से लगभग 208 किलो अतिरिक्त कोकीन बरामद हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button