13 राज्यों की 47 विधानसभा-सीटों पर वोटिंग 13 नवंबर को

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के साथ-साथ देश भर के 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। इनमें केरल की वायनाड लोकसभा सीट और यूपी की करहल विधानसभा सीट विशेष रूप से चर्चित हैं।
केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।इसके अलावा राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार और पंजाब की 4-4, कर्नाटक की 3, केरल, मध्य प्रदेश और सिक्किम की 2-2, गुजरात, उत्तराखंड, मेघालय और छत्तीसगढ़ की 1-1 विधानसभा सीट उपचुनाव होगा।



