शेयर मार्केट अपडेट
सेंसेक्स आज 494 अंक की गिरावट के साथ 81,006 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 221 अंक गिरा, ये 24,749 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉल कैप 814 अंक गिरकर 56,589 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में गिरावट और 9 में तेजी रही। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 3.76 % गिरा।