असम के दीमा हसाओ जिले में गुरुवार को अगरतला-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी

असम के दीमा हसाओ जिले में गुरुवार को अगरतला-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। यह ट्रेन लुमडिंग डिवीजन के डिबालोंग स्टेशन के पास डिरेल हुई है। अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे ( के अधिकारियों ने कहा कि दीमा हसाओ जिले में एक ट्रेन दुर्घटना का शिकार हुई है। इसमें कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। एक शख्स को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



