निफ्टी 50 का लॉट साइज 25 से बढ़कर 75 हुआ

मार्केट रेगुलेटर सेबी के आदेश के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अपने सभी पांचों इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के लॉट साइज को बढ़ा दिया है। निफ्टी 50 के लॉट साइज को 25 से बढ़ाकर 75 कर दिया है, जो 3 गुना की बढ़ोतरी है। निफ्टी बैंक का लॉट साइज 15 से बढ़ाकर 30 कर दिया है।
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज जिसे फिन निफ्टी के नाम से भी जाना जाता है, उसके लॉट साइज को NSE ने 25 से बढ़ाकर 65 कर दिया है। वहीं, निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट के लॉट साइज को 50 से बढ़ाकर 120 कर दिया गया है। जबकि, निफ्टी नेक्स्ट 50 के लॉट साइज को 10 से बढ़ाकर 25 कर दिया गया है।