केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पुलिस स्मृति दिवस पर मैं कर्तव्य पथ पर अपने सर्वोच्च बलिदान से अमर हुए हमारे शहीदों को नमन करता हूँ। यह एक ऐसा अवसर है जो हमारे राष्ट्र को सुरक्षित रखने के लिए पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों द्वारा किए गए असीम बलिदान का सम्मान करता है। मैं राष्ट्र के लिए उनके द्वारा दिए गए सभी बलिदानों के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आज हम सभी देश की आंतरिक सुरक्षा और देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं ये जवान कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कच्छ से किबिथु तक देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button