दिल्ली में बढ़ते AQI को देखते हुए ग्रैप का दूसरा चरण लागू कर दिया

दिल्ली की हवाएं जहर का काम कर रही है। दिल्ली की हवा दिन प्रतिदिन खराब श्रेणी में जाती जा रही है। स्थिति को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर दिल्ली की हालत ऐसी ही रही तो आने वाले समय में हालात ओर बिगड़ सकते है। इसका मुख्य कारण है पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण और मौसम का खराब होना।दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण बढऩे को लेकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सोमवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का दूसरा चरण लागू करने का निर्देश दिया। डीजल जनरेटर पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया गया। ग्रेप-2 मंगलवार सुबह आठ बजे से लागू हो जाएगा। सर्दियों का मौसम आने के साथ दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढऩे लगता है। सोमवार को दिल्ली का औसत AQI करीब 300 रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button