जैसीनगर में दिव्यांग शिविर संपन्न, निशुल्क जांच कर वितरित किए प्रमाण-पत्र

दिव्यांगों के कल्याण के लिए सरकार तत्पर है, दिव्यांगों की सेवा करना मेरा परम सौभाग्य है, इनकी सेवा भगवान की पूजा के समान है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह बात सागर जिले के जैसीनगर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग शिविर में कही।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा करने से जो आत्म-शांति मिलती है, वह मेरे लिए प्रार्थना के समान है। मध्यप्रदेश में दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित कर उनको आवश्यकता अनुसार उपकरण, प्रमाण-पत्र वितरित किये जा रहे हैं।



