प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को नीमच, मंदसौर और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को नीमच, मंदसौर और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। साथ ही 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये की सहायता राशि का अंतरण और 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र का वितरण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी, मध्यप्रदेश सहित नीमच, मंदसौर और सिवनी जिले को दीपावली पर यह बड़ी सौगात देंगे। मुख्य कार्यक्रम मंदसौर में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 1624 करोड़ की सहायता राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे। प्रदेश के अन्न दाताओं को दीपावली के पहले यह राशि मिल जाने से उनके त्यौहार की खुशियां दोगुनी हो जायेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य स्तरीय नवम् आयुर्वेद दिवस पर 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र का वितरण भी प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ मध्यप्रदेश भी चहुँमुखी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। कभी बीमारू राज्य कहलाने वाला मध्यप्रदेश आज विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो चुका है। आज मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की गति तीव्र हो गई है। सुशासन के साथ औद्योगिक क्षेत्र, शिक्षा, उच्च शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि और स्व-रोजगार सहित अन्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य हो रहे है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंदसौर, नीमच और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालय खुल जाने से क्षेत्र की जनता को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही प्रदेश के युवाओं को मेडिकल क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जिस गति से प्रदेश के जिलों में चिकित्सा महाविद्यालय प्रारंभ किये जा रहे है। आगे आने वाले समय में हर जिले में चिकित्सा महाविद्यालय खोलने राज्य सरकार प्रतिवद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button